पालघर में अंबादास दानवे ने आयोजित किया जनता दरबार

मुंबई,02 फरवरी (हि. स.)। विधान परिषद में विरोधी पक्ष के नेता अंबादास दानवे ने शुक्रवार को पालघर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। दानवे के जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। दानवे ने पत्रकारों से कहा कि जिले में आदिवासियों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। वह आदिवासियों की समस्याओं और मुद्दो को विधान परिषद में उठाएंगे। जनता दरबार में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान एक ही गांव में जमीन का अलग-अलग मुवावजा देने के कई मामले सामने आये हैं। इसके अलावा, पालघर में आयोजित जनता दरबार में आवास योजना, विभिन्न औद्योगिक और विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित आदिवासियों व मछुआरों के मुद्दे भी उठे।

दानवे ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि पालघर लोकसभा सीट पर शिवसेना का उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। इसलिए पालघर लोकसभा सीट से शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे का ही उम्मीदवार रहेगा।

जनता दरबार में आई २६९ शिकायते

दानवे द्वारा आयोजित जनाधिकार जनता दरबार में 269 शिकायते उन्हें मिली। जिनमे से 119 शिकायतों को दूर करने के लिए नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने पत्र दिया और 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। लोगों की समस्याओं को देखकर उनके निपटारे में होने वाली देरी को देख दानवे ने अधिकारियों की भी खूब खिंचाई की है।

आधे घंटे में छात्र को मिला निवास प्रमाण पत्र

जनता दरबार में एफवाईबीए का छात्र आयुष दुबे छात्रवृत्ति के लिए निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले 30 दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के आखिरी दिन उन्हें विपक्षी नेता अंबादास दानवे की बदौलत प्रमाणपत्र मिला।

लोग सरकारी कार्यालयों के लगा रहे चक्कर

दानवे ने शासन आपल्या दारी पहल की आलोचना करते हुए कहा कि जनता दरबार में एक दिन में ही इतनी ज्यादा शिकायतों का मिलना सरकार की विफलता स्पष्ट संकेत है। विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह त्रासदी है कि के सरकार आपल्या दारी कार्यक्रम के बाद भी लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। दानवे ने कहा कि जबकि हम जनाधिकार जनता दरबार के माध्यम से लोगों को कुछ राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। वाढवन बंदरगाह को लेकर एक प्रश्न के जवाब में दानवे ने कहा कि शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे वाढवन समिति और स्थानीय लोगों के साथ है। पालघर संपर्क प्रमुख व विधायक सुनील शिंदे, सह संपर्क प्रमुख निलेश गंधे, जिला प्रमुख विकास मोरे,पंकज देशमुख,राजू पाटील, जनार्दन पाटील पालघर लोकसभा संघटक, ज्योती ठाकरे सहित शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र

   

सम्बंधित खबर