ग्राम परिक्रमा अभियान के तहत 1185 गाँवों में लोगों को करेंगे जागरूक

बस्ती 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा अभियान की कार्यशाला जिला मुख्यालय कार्यालय पर आयोजित की गई। ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत बस्ती जनपद के 1185 गांवों तक भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जाएंगे। गांवों में घर-घर जाकर उत्तर प्रदेश सरकार तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने किया। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रम हेतु 12 फरवरी से 5 मार्च तक ग्राम परिक्रमा अभियान चलना है।

मुख्य अतिथि उपेन्द्र बंधू सिंह ने कहाँ की यह अभियान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गांव-गांव परिक्रमा करते हुए गाँव के मध्य एकत्र होकर चौपाल लगा चर्चा की जाएगी। इस अभियान के लिए सभी मंडलों में प्रभारी तय हो चुके है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है जो वैचारिक सिद्धांतों और नैतिकता पर चलती है उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया जैसे कृषि के लिए सबसे अधिक बजट दिया गया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चीनी और दुग्ध उत्पादन में यूपी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर