भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

लखनऊ, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाए शोकाकुल परिजनों के साथ है। परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

   

सम्बंधित खबर