सेवा दिवस के रूप में मनाया गया नरेश बंसल का जन्मदिन

देहरादून, 04 फरवरी (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए। सैकड़ों लोगों को कैंट विधान सभा में कम्बल वितरण किए तथा जगह जगह नि:शुल्क खून की जांच शिविर लगाए। पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को रस के पैकेट/फल वितरण कर सादगी के साथ सांसद का जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल कहा कि यह भाजपा के ही संस्कार हैं कि अपने खुशी के पल भी हम अपनी जनता के बीच उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के वरिष्ठ लोगों को सम्मान देने के लिए जन्मदिन को भी आयोजन बना लेता है जो अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर सबका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राजेन्द्र बाल्मीकि,सुमन सिंह,हरीश मित्तल,शशि कपूर, राजकुमार तिवारी,सुरेश प्रजापति,दीवन चंद प्रजापति,प्रमोद थापा,अंकित कुमार, लक्ष्मी रावत,सीमा डांगवाल ,रजनी सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर