राजगढ़ःखेत पर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

राजगढ़,5 फरवरी (हि.स.)। खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने कोलूखेड़ा गांव के युवक पर खेत पर बनी टापरी में जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम नरी निवासी 33 वर्षीय महिला ने बताया कि दो दिन पहले खेत पर घांस काटने गई थी तभी कोलूखेड़ा गांव का शिव पटेल पुत्र भौनजी सौंधिया खुद के खेत पर बनी टापरी में ले गया। वहां उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया, चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर