मुरैनाः रात में हुई तेज बारिश, सुबह मौसम में घुली ठंडक

मुरैना, 5 फरवरी (हि.स.)। शहर में रविवार की शाम को आसमान पर घुमड़ रहे घने बादलों के चलते बूंदाबांदी सुरू हो गई, जो देर रात तेज बारिश में तब्दील हो गई। इससे सोमवार सुबह मौसम में हल्की ठण्डक घुल गई। इससे तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। इस पानी से सरसों, गेहूं, चना सहित दलहन फसलों को कोई नुकसान नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसा ही ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो देश में पश्चिमी विछोभ के कारण मौसम ने तेज गति से बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों द्वारा बीते सप्ताह पूर्वानुमान घोषित किया था। उसके अनुसार ही विगत दिवस ही मौसम काफी बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। सोमवार को भी आसमान पर घने बादल छाये होने के कारण रात में पानी की संभावना बन रही है। हालांकि, मौसम के पूर्वानुमान अनुसार कल 6 फरवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व उच्चतम तापमान 20 डिग्री पर दर्ज किया गया। दोनों तापमान नजदीक होने के कारण देर रात बारिश के साथ कहीं-कहीं बहुत हल्के ओले पडऩे की सूचना है। अंचल के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दो दिवस तापमान में हल्की गिरावट के कारण सर्दी का असर रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होने पर वातावरण सामान्य हो जायेगा। न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तथा उच्चतम तापमान 21 से 22 डिग्री रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र / मुकेश

   

सम्बंधित खबर