रायपुर : राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों पर मरहम साबित होगी : विकास उपाध्याय

रायपुर, 5 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कांग्रेस भवन गांधी मैदान में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई थी। पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, निगम सभापति प्रमोद दुबे, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा, शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में यह यात्रा आठ फरवरी को प्रातः 10:00 बजे रायगढ़ में प्रवेश करेगी। दो दिवस के विश्राम के बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ से होते हुए सक्ति कोरबा अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। सात जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी एवं 536 किलोमीटर तक यह यात्रा राहुल गांधी पांच दिनों में पूरी करेंगे। विकास ने कहा कि देश की एकता अखंडता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस यात्रा की शुरुआत की गई। भुखमरी, महंगाई बेरोजगारी, किसानों की बदहाली सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों पर मरहम साबित होगी।

प्रमोद दुबे ने कहा कि जन अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तन सत्याग्रह साबित होगा।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा की शुरुआत से ही भाजपा डरी हुई है मणिपुर सरकार ने इंफाल में यात्रा की शुरुआत के लिए पहले तो अनुमति देने से मना किया जब अनुमति दी गई तो उसमें शर्तें भी लगा दी गई थी असम में भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिए स्तरहीन हथकंडे अपनाये।भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोक एकजुट हो इसलिए राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन मोदी सरकार कुछ भी कर ले यह यात्रा रुकने वाली नहीं है।

ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह के माध्यम से जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है आज बर्बादी की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर