पूर्व सभासद व प्रधानाचार्य बिष्ट पंचतत्व में विलीन

नैनीताल, 9 फ़रवरी (हि.स.)। छावनी परिषद नैनीताल के पूर्व सभासद एवं आईटीआई नैनीताल के पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह बिष्ट का शुक्रवार को नगर के पाइंस स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। वे 88 वर्ष के थे।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र रावत के श्वसुर व आईटीआई नैनीताल के पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह बिष्ट कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। गुरुवार देर शाम उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे दो विवाहित पुत्र व पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। शुक्रवार को नगर के पाइंस स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके परिजनों व परिचितों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षा, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन जोशी/सुनील

   

सम्बंधित खबर