शोभित विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव संगीतम में माहौल हुआ शायराना

शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकारशोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकारशोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकारशोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकारशोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

मेरठ, 09 फरवरी (हि.स.)। शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में शुक्रवार से दो दिवसीय विश्वविद्यालय संस्कृतिक महोत्सव संगीतम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रस्तुतियों से माहौल शायराना हो गया।

शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। छात्र निष्ठा विहान द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति से माहौल खुशनुमा हो गया। अवनीश गौर द्वारा भगवान गणेश का भजन गाया गया। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा हनुमान चालीसा पर शानदार प्रस्तुति प्रस्तुति दी गई। विश्वविद्यालय के म्यूजिकल बैंड राहे ने शानदार प्रस्तुति दी। योग के छात्रों द्वारा योग नृत्य प्रस्तुत किया गया। कुलाधिपति ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का छात्रों के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। क्रिएटिविटी चारों तरफ से आए वही संगीतम हैं।

इस सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर फेस पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, मिमिक्री, बीटबॉक्सिंग, अंताक्षरी इत्यादि कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें टी-शर्ट डिजाइनिंग में आकाश और मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

फेस पेंटिंग में तनीषा गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में बीडीएस स्कूल ऑफ लॉ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में बादल और विवेक ने स्थान प्राप्त किया। रैप में जोशुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मशहूर शायर अजहर इकबाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी शानदार शायरी से पूरा विश्वविद्यालय शायराना हो उठा। छात्रों ने भी शायरी प्रस्तुत की। शोभित विश्वविद्यालय गांगोह के छात्र जिगर को प्रथम स्थान, दूसरा स्थान इनायत एवं तीसरा स्थान निशिता विहान ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर निधि शेखर, लोकेश रोहेला, डॉ. अभिषेक डबास आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप

   

सम्बंधित खबर