भाजपा की सरकार ने हमेशा देश के महान विभूतियों का सम्मान किया है : गंगा कुशवाहा

फोटो

देवरिया ,10 फरवरी ( हि. स. )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा किया । प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय से प्रसन्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरा चौराहा स्थित भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी व्यक्त किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा गंगा कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा देश के महान विभूतियों का सम्मान किया है। बाबा साहब अम्बेडकर,अटल ,सचिन तेंदुलकर,कर्पूरी ठाकुर,लालकृष्ण आडवाणी,नरसिम्हा राव,एमएस स्वामीनाथन जैसे विभूतियों को भारत रत्न देने का काम भाजपा की सरकारों में ही हुआ है।वही कांग्रेस,सपा समेत अन्य विपक्षी दलों की नजर इन महान लोगों पर नही गई ।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह,हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर किसानों की भावनाओं को सम्मान देने का काम मोदी सरकार ने किया है।इस निर्णय से किसानों में अत्यधिक प्रसन्नता है।

मण्डल अध्यक्ष रामपुरकरखाना सत्यप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर जहा राष्ट्रभक्ति को सम्मान दिया । वही कृषि क्षेत्र से जुड़े चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर आमजन को सम्मानित करने का काम किया है। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,मुकेश राय,प्रिंस मिश्रा,सुमंत चतुर्वेदी,दिवाकर यादव,सुबोध तिवारी,रविन्द्र सिंह,कृष्णमोहन उपाध्याय,शिवसरदार मिश्रा,बलवंत सिंह उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर