अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पीडीए पौधरोपण अभियान शुरू, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ, 01 जुलाई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वां जन्मदिन दिवस पर सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह जमकर उत्साह दिखा। पार्टी की सभी प्रकोष्ठ की ओर से आज से सात दिवसीय 'पीडीए पौधरोपण' कार्यक्रम की शुरूआत हुई। साथ ही उनकी दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन किया गया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, नेतागणों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और खुशी देखने को मिल रहा है। सपा अध्यक्ष का जन्मदिन पूरे प्रदेश में तैयारियों के अनुसार आज मनाया गया। सुबह से ही राजनेताओं का अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं कई जगहों पर उनके दीर्घायु के लिए पार्टी नेताओं ने हवन पूजन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने किया 'पीडीए पौधरोपण' अभियान शुरू

अखिलेश यादव के जन्मदिन को पार्टी की ओर से विशेष तौर पर सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत से किया गया। उनकी दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदेशव्यापी 'पीडीए पौधरोपण' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी सभी प्रकोष्ठों के नेता और कार्यकर्ताओं को बरगद, पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा। खास बात यह है कि पौधरोपण के लिए शहरी क्षेत्रों में जोर दिया गया था तो वहीं प्रदेश के प्रत्येक गांव में पीडीए पेड़ लगाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने कहा कि आज पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन आयोजित किया जा रहा है। इसे खास बनाने के लिए वृक्षारोपण के रूप में मनाया जा रहा है। वृक्षारोपण किए जाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु बनेंगे। उन्होंने वृक्षरोपण कर अभियान का प्रारंभ किया। उधर, सपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं को सपा अध्यक्ष से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं देने वाला का दिनभर तांता लगा रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/राजेश

   

सम्बंधित खबर