कांग्रेस की सहायक पदयात्रा को लेकर ऐतिहासिक रैली 12 फरवरी को

सहरसा,10 फरवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्थानीय स्तर पर पर सहायक पदयात्रा रैली का आयोजन किया जा रहा है।

कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और वरीय नेता डॉ तारानंद सादा के नेतृत्व में ऐतिहासिक पद यात्रा सहरसा नगर निगम क्षेत्र में 12 फरवरी को निकाली जाएगी।

जिला उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर ने बताया कि इस सहायक पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर