पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपा ने ''समर्पण दिवस'' का आयोजन किया

जम्मू, 11 फ़रवरी (हि.स.)। स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्यायको उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जम्मू-कश्मीर ने रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मंडल स्तर पर समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं संसदीय कलस्टर प्रभारी डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष शाम चौधरी, महासचिव विबोध गुप्ता, पूर्व एमएलसी एस चरणजीत सिंह खालसा और विक्रम रंधावा, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, जिला अध्यक्ष रेखा महाजन और अन्य ने पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में प्रमुख कार्यक्रम में भाग लिया।

डॉ. निर्मल सिंह ने पार्टी मुख्यालय में पंडित दीन दयाल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें वर्तमान समय के सबसे बड़े विचारकों में से एक बताया, जिनकी शिक्षाएं अंततः आने वाली सदियों तक पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करती रहेंगी। कवींद्र गुप्ता ने पार्टी मुख्यालय में पंडित दीन दयाल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह शुरू से ही भाजपा के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कुलगाम में आयोजित कार्क्रम में पंडित दीन दयाल को एक प्रतिष्ठित भारतीय दार्शनिक और समर्पित देशभक्त करार दिया। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल जी के आदर्शों और अपार गहन ज्ञान, सार्वजनिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता ने राष्ट्र के विकास और भविष्य के लिए एक नई दृष्टि का मार्ग प्रशस्त किया। रैना ने कहा, मोदी सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुए हर उपेक्षित और पीड़ित व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित किया है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्र और समाज के लिए संगठन के कामकाज को समझने के लिए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर