भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक सह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

भागलपुर, 11 फरवरी (हि.स.)। भागलपुर के भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष आरती यादव के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी और महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चिंतन केवल भाजपा में ही होता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है, जिसमें कब, कहां, कौन पद किसे दे दिया जाए, उसे भी पता नहीं होता। हम सबको अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए देश की संसद में नारी वंदन विधेयक पारित कर ऐतिहासिक सम्मान महिलाओं को दिया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुमकुम राय सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुनः नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर