संदेशखाली : तृणमूल कार्यालय में महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग ने डीजीपी को किया रिपोर्ट तलब

संदेशखाली: टीएमसी कार्यालय में महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग ने डीजीपी को किया रिपोर्ट तलब

संदेशखाली, 11 फरवरी (हि.स.)। राशन भ्रष्टाचार मामले में पहले से ही तृणमूल नेता शेख शाहजहां का फरार चल रहा है। इस बार शाहजहां के खिलाफ तृणमूल पार्टी कार्यालय के अंदर महिलाओं से बलात्कार करने आरोप लगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी राजीव कुमार से पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी है। आगामी 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

उलीखनीय है कि संदेशखाली की महिलाएं शाहजहां, शिबू हाजरा, उत्तम सरदार और कई अन्य लोगों के खिलाफ सड़क पर उतर आई हैं। उनके मुताबिक, शेख शाहजहां अकेले नहीं हैं, गांव में और भी कई गुंडे हैं, जिनकी लगातार प्रतरणा हर सीमा हो लांघ चुकी है। गुरुवार को गांव की महिलाओं ने मिडिया के समाने आरोप लगाया था कि शेख शाहजहां के लोग महिलाओं को रात को पार्टी कार्यालय में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। विरोध करने पर महिलाओं के परिवारवालों के साथ मारपीट की जाती है। ऐसा बहुत दिनों से हो रहा है। शेख शाहजहां के गुंडे हिन्दू महिलाओं को अपने मनोरंजन के लिए ले पार्टी कार्यालय में ले जाते हैं और जब तक उनका मन नहीं भरता तब तक महिलाओं की रिहाई नहीं होती। शाहजहां के गुंडे पहले आकार महिलाओं को देख जाते हैं। इसके बाद उन्हें पार्टी कार्यालय में बुलाया जाता है।

इसी मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने राज्य डीजीपी से रिपोर्ट तलब किया है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर