भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में डॉ तारानंद सादा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

सहरसा-पदयात्रासहरसा-पदयात्रासहरसा-पदयात्रा

सहरसा,12 फरवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कार्यालय से डॉक्टर तारानंद सादा के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान बचाने,जनता के मौलिक अधिकार दिलाने,सरकारी संस्थानों के दुरुपयोग को रोकने,किसानों,युवाओं,बेरोजगारों और महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय,गरीबों का दुख दर्द समझना है।

डॉक्टर सादा ने कहा नरेंद्र मोदी देश के लोगों को झूठ बोलकर धोखा दे रहे हैं।राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का भी खुल्लम खुला उल्लंघन कर रही है। अफसोस की बात यह है कि इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की कोशिश की जा रहीं है। राहुल गांधी निडर होकर बिना रूके भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता को इंसाफ दिलाने के लिए निकले हैं। हमलोग इनसे डरने वाले नही हैं।हमारे पूर्वजों ने पहले भी लडे थे और आज भी लड़ेगें। मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर