मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री सतेंद्र सिंह

भोपाल, 12 फरवरी (हि.स.)। पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने सोमवार को शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्येंद्र सिंह को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री के लिए चयनित होने के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां अर्जित कर चुके हैं। इन्होंने इंग्लिश चैनल सहित अनेक बड़े महासागर साहसपूर्वक और सफलतापूर्वक तैरकर पार कर चुके हैं। इनकी उपलब्धियां के लिए अनेक सम्मानों और पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर