जगदलपुर : अंतरजिला पुलिस खेल प्रतियोगिता में कोंडागांव प्रथम व कांकेर द्वितीय स्थान पर रहा

पुलिस खेल प्रतियोगिता

जगदलपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। रेंज स्तरीय अंर्तजिला पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किया गया था, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी एवं अन्य 23 विभिन्न खेलों में पुरुष और महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं दन्तेवाड़ा जिलों से आये 500 से अधिक पुलिस खिलाड़ियों की आयोजित सभी खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

इस खेल प्रतियोगिता में आज मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक सुददरात पी. एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा समूह एवं व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सामूहिक रूप से जिला कोंडागांव द्वारा प्रथम स्थान एवं जिला कांकेर द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगे, जिसका आयोजन पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा करवाया जायेगा।

बस्तर रेंज स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर माहेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम, गीतिका साहू, संतोष जैन एवं रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग व अभिजीत भदौरिया, निरीक्षक अब्दुल समीर एवं अन्य पुलिस अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग के खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर