मिसिंग जनजाति के पवित्र उत्सव अली आई लृगांग की राज्य में धूम

गोलाघाट (असम), 14 फरवरी (हि.स.)। आज फागुन का पहला बुधवार है। असम के भूमिपुत्रों में से एक मिसिंग जनजाति का अली आई लृगांग त्योहार मनाया जा रहा है। राज्य के मिसिंग बहुल इलाकों में अली आई लृगांग की धूम देखी जा रही है। राज्य के अन्य हिस्सों के साथ ही गोलाघाट जिला के मेरापानी क्षेत्र में, मिसिंग बहुल क्षेत्र में कृषि आधारित त्योहार अली आई लृगांग पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

मेरापानी के नलनीपाथर में नव-वृंदावन प्राथमिक शाखा की पहल पर अली आई लृगांग महोत्सव का आयोजन किया गया है। अली आई लृगांग के अवसर पर मिसिंग समुदाय के सभी युवा और बुजुर्ग (महिला-पुरुष) एक सामुदायिक भोज में हिस्सा लेते हैं और एक साथ समूह में भोजन करते हैं। साथ ही विभिन्न नृत्य और गीत गाते हैं। रीति-रिवाजों के अनुसार, नलनीपाथर क्षेत्र के लोग सामुदायिक तरीके से पर आपंग, पूरांग बनाने में व्यस्त दिखे। वहीं युवा-बुजुर्ग सभी परंपरागत नृत्य और गीतों की धुन में तल्लीन दिखाई दिए।

अली आई लृगांग उत्सव का आयोजन सबसे अधिक उपरी असम और मध्य असम में हो रहा है। कुछ स्थानों पर अली आई लृगांग उत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ आयोजित हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर