कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना: घायलों को लाने और ईलाज की व्यवस्था करेंगे- डॉ. सरमा

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि यदि अगरतला-कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना में असम का कोई व्यक्ति पीड़ित है तो उसे दुर्घटना स्थल से असम लाने तथा उसकी उन्नत चिकित्सा व्यवस्था करने का जिम्मा असम सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल दुर्घटना के विषय में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है।

उन्होंने कहा कि रेलगाड़ी त्रिपुरा से चलकर असम होते हुए बंगाल जा रही थी, इसलिए असम के बड़ी संख्या में यात्री इसमें सवार थे। हालांकि, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे द्वारा दुर्घटना के मृतकों तथा इसमें घायल हुए लोगों की सूची जारी नहीं की गई है। फिर भी राज्य के मुख्य सचिव इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर