पुलिस चौकी में दिन दिहाड़े चल रही दारू पार्टी विडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल चौकी अफसर को सस्पेंड किया, जांच शुरू

जम्मू जिले की एक बार्डर पुलिस पोस्ट(बीपीपी) में अजीब मामला पेश आया है। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चौकी अफसर अपने दोस्त के साथ मिलकर चौकी में ही दारू पार्टी कर रहा था। जिसे इलाके के लोगों ने पकड लिया। उसके बाद उसका पूरा विडियो बनाया गया। जिसमें चौकी अफसर बाद में दारू की बोतल को फेंकता भी पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से तुंरत संज्ञान लिया गया। जिसके बाद चौकी अफसर को सस्पेंड कर दिया गया। मामले में जांच के आदेश जारी किए गए है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि किस प्रकार से एक चौकी अफसर अपनी ही चौकी में दारू पार्टी दिन को ही कर रहा था। अगर दिन को यह हाल है तो फिर रात के समय में क्या होता होगा।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति दिन को बीपीपी अला में काम के सिलसिले में आया था। वह किसी दुर्घटना के मामले को लेकर आया था। उसके साथ नायब सरपंच भी था। इस दौरान जब उन्होंने चौकी अफसर के बारे में पूछा तो उन्हें कहा गया कि साहब व्यस्त है थोडी देर में आते है। करीब आंधे घंटे के बाद शिकायतकर्ता को शक हुआ। जिसके बाद उसने देखा कि चौकी अफसर साहब तो आराम से चौकी की छत पर बिस्तर लगाकर दारू पार्टी कर रहे थे। उसने हल्ला शुरू कर दिया। उसके बाद चौकी अफसर ने तुंरत बोतल को नीचे फेंक दिया। उसके बाद शिकायतकर्ता को लेकर छत से नीचे आ गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे धक्के भी मारे गए। उसके साथ बतमीजी की गई। इस दौरान चौकी अफसर का दोस्त जिसके साथ दारू पार्टी चल रही थी। वह अपना मोटर साइकिल लेकर भागने लगा। लेकिन उसे भी रोक लिया गया। उसके बाद गांव के लोगों ने बीच में पड कर मामले के शांत करवा दिया। इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। इस मामले में तुंरत एसएसपी जम्मू डा विनोद कुमार की तरफ से एक्शन लिया गया। जिसके बाद चौकी अफसर एएसआई रेहम दीन को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में जांच करने के लिए कहा गया है। ताकि पूरे मामले को बाहर लाया जा सके।
 

   

सम्बंधित खबर