मोदी सरकार का लक्ष्य सशक्त किसान-समृद्ध भारत : कामेश्वर सिंह

प्रयागराज, 15 फरवरी (हि.स.)। ग्राम परिक्रमा अभियान गांव गरीब और किसान भाइयों के विकास के लिए समर्पित है। मोदी सरकार का लक्ष्य सशक्त किसान और समृद्ध भारत का निर्माण है। इसी लक्ष्य को साधने के लिए देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 की आर्थिक मदद पहुंचा रही है।

यह बातें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा महानगर की ग्राम परिक्रमा यात्रा की बैठक में कही। सिविल लाइन में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत करोड़ों किसानों को 4.7 लाख करोड़ का रेट उपलब्ध कराने का काम किया और गेहूं की एमएसपी में 63.5 प्रतिशत और धान की एमएसपी पर 66 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की। उत्तर प्रदेश में अब तक 352.52 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए एवं 77,595 करोड़ की 99 सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश में 79 सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण की गईं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 2.63 करोड़ किसानों को 64,694 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए।

उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं को हम ग्राम परिक्रमा के तहत किसान भाइयों के घर-घर जाएंगे और उनकी बुनियादी समस्याओं को सुलझाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में देश के सभी किसान भाई भाजपा के साथ खड़े हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक में ग्राम परिक्रमा यात्रा के संदर्भ में अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गईं। अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल एवं संचालन महामंत्री सनी सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री अश्वनी सिंह, रोहित शर्मा संजय सिंह, संदीप यादव, हरिकेश बहादुर, दिव्यांशु त्रिवेदी, शारदा ओझा, लाल बाबू एवं सैकड़ां की संख्या में आए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम

   

सम्बंधित खबर