संदेशखाली मामले में बंगाल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को संसदीय समिति का बुलाना ऐतिहासिक कदम : मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता, 16 फरवरी (हि.स.)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने संदेशखाली हिंसा मामले को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था किस तरह रसातल में है, यह समझा जा सकता है कि एक मौजूदा सांसद को मारने-पीटने में भी पुलिस के लोग हिचकिचा नहीं रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी पर हमले हुए, महिलाएं अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। इसी पुलिस ने आज तक कोई मदद नहीं की। अस्पताल में सुकांत मजूमदार का हालचाल लेने के बाद बाहर निकले मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि वह एक मार्च से भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार अभियान शुरू करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते सेहत बिगड़ने के बाद मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। तब भी उन्होंने अस्पताल से छूटने के बाद यही बात कही थी। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर