पुण्यतिथि पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि

खूंटी, 17 फ़रवरी (हि.स.)। बिरसा कॉलेज खूंटी और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो जीके किड़ो ने कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी और राजनीतिक इच्छा शक्ति के बारे में बच्चों को बताया।

उन्होंने कहा कि ओबीसी के आरक्षण की बुनियाद उन्हीं के द्वारा रखी गई थी। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री की मृत्यु के पश्चात विरासत में उनके पास एक घर तक नहीं होना, उनके विराट व्यक्तित्व को दर्शाता है। राजकुमार गुप्ता ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किस प्रकार वे सामान्य जीवन जीते थे। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया। डॉ अस्मृता महतो ने भी स्व ठाकुर के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर