समाजसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आया हूं : ब्रजेन्द्र हेमरोम

खूंटी, 18 फ़रवरी (हि.स.)। परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव पद से सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा का दामन थामने वाले ब्रजेंद्र हेमरोम ने कहा कि समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आया हूं। हेमरोम रविवार को तोरपा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर खुलेंगे तथा यहां के लोगों का दुःख-दर्द दूर कर सकूं यही मेरा उद्देश्य भी है। उन्होंने कहा कि 37 वर्षाे तक सरकारी सेवा में रहने के दौरान जो काम नहीं कर सका, उसे पूरा करना है। भाजपा नेता हमेरोम ने कहा कि एक विजन के साथ क्षेत्र में काम करना है। क्षेत्र में एक भी मेडिकल कॉलेज या इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है, जिसके कायाण यहां के विद्यार्थी दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। इसके साथ ही यहां का पैसा भी बाहर चला जाता है।

कृषि के क्षेत्र में भी काफ़ी संभावनाएं हैं। लोगों के सहयोग से इन सभी कामों को पूरा करने के लिए मैं संकल्पित हूं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले और अब की भाजपा में काफ़ी फर्क है। भाजपा को आदिवासी विरोधी कहकर कुछ लोग आम लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल हुआ हूं। पार्टी का जो निर्देश होगा, उसके अनुरूप काम करूंगा। कई कर्मचारी और सामाजिक संघों से जुड़े रहे ब्रजेन्द्र हेमरोम ने कहा कि राजनीति में आने पूर्व भी वे कई संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में भारत मुंडा समाज के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया एसटी-एससी फोरम के भी सदस्य हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर