भोपालः राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में वन्यप्राणियों की गणना 22 से 24 फरवरी तक

- प्रात: 7 से 10 बजे तक पर्यटकों का प्रवेश बंद

भोपाल, 19 फरवरी (हि.स.)। राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में आगामी 22 से 24 फरवरी 2024 तक स्वतंत्र विचरण करने वाले शाहाकारी वन्यप्राणियों की गणना की जाएगी। वन्य प्राणी विशेषज्ञों की मौजूदगी में यह गणना प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक होगी। यह जानकारी सोमवार को वन विहार संचालक पदमाप्रिया बालाकृष्णन ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में 22, 23 और 24 फरवरी को प्रातः 7 से 9 बजे तक वन्यप्राणियों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 22 से 24 फरवरी तक प्रात: 7 से 10 बजे तक वन विहार में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर