राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा टोली कार्यकर्ता संगम आज

प्रयागराज, 19 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मंगलवार को केपी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित शाखा टोली कार्यकर्ता संगम में स्वयंसेवकों को सम्बोधित करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार केपी कालेज मैदान में प्रातः 7 से 8.30 बजे तक शाखा टोली संगम का कार्यक्रम चलेगा। इसमें प्रयाग महानगर की शाखा टोली के लगभग तीन हजार स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। स्वयंसेवक सामूहिक रूप से योग व्यायाम तथा सामूहिक गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके पश्चात सरकार्यवाहजी का उद्बोधन होगा।

उल्लेखनीय है कि संघ शताब्दी वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए अपने नियमित प्रवास के क्रम में सरकार्यवाह ने सोमवार को विभाग टोली तथा प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। संगठन के कार्य विस्तार, कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता तथा स्वयंसेवकों एवं शाखा के द्वारा सामाजिक परिवर्तन विषय पर संवाद किया।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/पदुम नारायण

   

सम्बंधित खबर