रक्षा बजट से भी ज्यादा कृषि बजट, 22 फसलों पर दी जा रही एमएसपी

बागपथ, 19 फ़रवरी (हि.स.)। बागपत में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे जनरल वी के सिंह ने किसानों के धरने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है की यह किसानों का आंदोलन नहीं है यह पंजाब का आंदोलन है।

केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा जो तस्वीरें निकल कर आ रही हैं उनसे ऐसा लग रहा है की यह किसान आंदोलन नहीं कुछ और ही है, वैसे भी यह आंदोलन सिर्फ पंजाब का है। कहा की फ्री फसल पर एकदम से एमएसपी सम्भव नहीं है। पहले से ही 22 फसलों पर एमएसपी लागू है। किसानों की मांग के अनुसार एकदम से एमएसपी लागू करना सम्भव भी नहीं है। इसके लिए समय चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हितेषी है । अगर किसान सम्मान निधि और किसानों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को जोड़ दिया जाये तो रक्षा बजट से भी ज्यादा क़ृषि को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह सोमवार सुबह बागपत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने परशुराम तपोस्थली परशुराम खेड़ा में चल रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां भी देखी।

हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर