जीबीसी-4 : यूपी की बदली नीति का लाभ लेकर यहां निवेश करें उद्यमी : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

लखनऊ, 20 फरवरी (हि.स.)। ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी फोर के दूसरे दिन मंगलवार को एफडीआई कान्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री इस गोयल शामिल हुए। इस कॉन्क्लेव में भारत के साथ ही दुनिया के कई अन्य देशों के उद्योगपति शामिल हुए। उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में बने निवेश करने के माहौल की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चतुर्थ ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष जो संकल्प लिए गए हैं, उसे पूरा करने लिए कार्य किया जाएगा। पिछले 6-7 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपने इमेज को बदला है। आज उत्तर प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। अगर हम कहें कि विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि 7 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश देश का बीमारू राज्य हुआ करता था। उत्तर प्रदेश का मतलब देश के विकास का बैरियर माना जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर देश की एक अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट के रूप में स्थापित किया है।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास आज प्रकृति भी है, परमात्मा भी हैं और हमारे युवा हैं। इस त्रिवेणी के माध्यम से आज हम उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। इन सात वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया है। इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी का विजन था जिसे हम सब लेकर रणनीति बनाकर कार्य किए। आज सुरक्षा के साथ-साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज यूपी देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डेढ़ दशक के दौरान जो एफडीआई आया, वह हमारी सरकार में महज चार साल में ही आया। यह सरकार की नीति की वजह से संभव हो सका है। सीएम योगी ने उद्यमियों को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यूपी की मजबूत रणनीति का लाभ लेने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करता हूं और आने वाले सभी को धन्यवाद देता हूँ।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया लखनऊ के बारे में चर्चा कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बदलाव को देखा है। प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव, उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए कार्य किया है। आज ग्राउंड ब्रेकिंग सरेसमनी भी इसी कड़ी में है। आज सामाजिक न्याय दिवस है और मैं समझता हूं कि जब तक समाज के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ न पहुंचे, विकास की किरणें न पहुंचे तब तक सामाजिक न्याय बेमानी है।

उन्होंने कहा कि 2023 में ग्लोबल इनवेस्टर समिट हुई थी जिसमें 35 लाख उसका निवेश की प्रस्ताव आए थे। निवेशक तभी आता है जब उसका नेतृत्व पर भरोसा हो। निवेशक आता है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रदेशवासियों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है कि उनका भविष्य इससे संवरेगा। अब उत्तर प्रदेश रुकने वाला नहीं है। आज जिस प्रकार से भारत की और उत्तर प्रदेश की विश्व भर में प्रसिद्धि हो रही है, आज दुनिया भारत की ओर देख रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्था में गिना जाता था। आज भारत दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पहले बेरोजगारी बढ़ी हुई थी। महंगाई चरम पर थी। भारत की ओर कोई देखना नहीं चाहता था। उत्तर प्रदेश में 2000 सप्ताह से पहले कानून व्यवस्था ध्वस्त की। राज्य की अर्थव्यवस्था कमजोर थी। निवेशक यूपी में आना नहीं चाहते थे। किसानों की हालत बहुत कमजोर हो गयी थी। यहां से लोग पलायन कर रहे थे। ऐसे में 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश की और योगी आदित्यनाथ ने यूपी की कमान संभाली तो देश और प्रदेश का कायाकल्प हुआ। आज यूपी में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट से लेकर तमाम सुविधाएं बढ़ी हैं। प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट, सुशासन, सरकारी व्यवस्था को पारदर्शी करना, लोगों की देखभाल करना, भेदभाव समाप्त करना हो, सामाजिक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य करना हो या अन्य सुविधाएं रही हों, योगी आदित्यनाथ सरकार ने बेहतरीन कार किया है। योगी सरकार ने ऐसे ही जो तमाम बड़े कदम उठाए हैं उसी वजह से दुनिया भर के निवेशक आज उत्तर प्रदेश में अपना उद्योग स्थापित कर रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने के जिलों में उद्योग स्थापित हो रहा है। प्रदेश का कोई भी हिस्सा उद्योग से वंचित नहीं है। मैं समझता हूं कि यही इस देश की ताकत है और यही उत्तर प्रदेश की ताकत है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप शुक्ल/राजेश

   

सम्बंधित खबर