आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही है: नन्दी

लखनऊ, 20 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं तरक्की के आधार ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के भव्य आयोजन के साथ ही मंगलवार को स्कूटर्स इण्डिया सरोजनीनगर लखनऊ में हिन्दुजा ग्रुप के नए अशोक ले लैंड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान्ट का भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए।

भूमि पूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल ग्रीन इकोनाॅमी और पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से आज के समय की मांग है। आने वाला समय इस क्षेत्र पर निर्भरता और संभावनाओं का है। हमारी सरकार ने ईवी सेक्टर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस नए प्लांट का भूमि पूजन भविष्य की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल ग्रीन इकोनॉमी और पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से आज के समय की मांग है। आने वाला समय इस क्षेत्र पर निर्भरता और संभावनाओं का है। हमारी सरकार ने इस सेक्टर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।ऐसे में हिंदुजा ग्रुप के अशोक ले लैंड द्वारा लखनऊ के स्कूटर इंडिया में नए प्लांट का भूमिपूजन भविष्य की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिवेश में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश निवेशकों को पहली पसंद बनकर उभरा है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार ने औद्योगिक विकास के माध्यम से अर्थव्यवस्था के विकास का मार्ग अपनाया है। उद्योगों की स्थापना के लिए एक अनुकूल और सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। अभी कल माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से संपन्न हुई प्रदेश की चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी इस बात का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के शिखर पर पहुँचने की ओर निरन्तर अग्रसर है।

देश की सबसे बड़ी आबादी और सबसे ज्यादा संसाधनों वाला प्रदेश होने के कारण उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संभावनाओं वाला प्रदेश है। हमारी सरकार इन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी रोडमैप के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर साकार करना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी मंशा के अनुरूप एक-एक एमओयू का फॉलो अप करना और उसे मेच्योर करना हमारी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। साथ ही निवेशकों के हितों का संरक्षण एवं उनकी सहूलियत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने प्रत्येक निवेशक को सम्पर्क और संवाद के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने का काम किया है।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, डाॅयरेक्टर अशोक ले लैंड शोम हिन्दुजा, चेयरमैन अशोक ले लैंड धीरज हिन्दुजा, ग्लोबल चेयरमैन हिन्दुजा ग्रुप जीपी हिन्दुजा, चेयरमैन हिन्दुजा ग्रुप यूरोप प्रकाश पी हिन्दुजा, चेयरमैन हिन्दुजा ग्रुप (इण्डिया एंड एशिया पेसिफिक) अशोक पी हिन्दुजा, एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन हिन्दुजा ग्रुप एके दास, एमडी एंड सीईओ अशोक ले लैंड शीनू अग्रवाल, सीनियर एडवाइजर हिन्दुजा ग्रुप डाॅ. एसके चड्ढा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर