शक्ति केंद्र स्तर पर होंगे पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन

-फूलपुर संसदीय क्षेत्र में लगभग 37,224 एवं इलाहाबाद 32,598 पन्ना प्रमुखों का गठन

प्रयागराज, 08 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के लिए पन्ना प्रमुख चुनावी रणनीति का सबसे मुख्य योद्धा होता है और पार्टी की जीत में उनकी सबसे बड़ी भूमिका होती है जो चुनाव के अंतिम दौर तक मैदान में डटे रहते हैं।

यह जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने देते हुए बताया कि पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत और अहम कड़ी होते हैं। जिस पर पार्टी का चुनाव में परिणाम निर्भर होता है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रयागराज के दोनों लोकसभा सीटों की दृष्टि से फूलपुर लोकसभा में लगभग 37,224 एवं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में लगभग 32,598 पन्ना प्रमुखों का गठन किया गया है। उन्हें सक्रिय करने को लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर 8 से 15 मई तक फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुल 416 शक्ति केंद्र और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के कुल 394 शक्ति केंद्रों में करेगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने मतदाता सूची के पन्ने पर एक पन्ना प्रमुख की नियुक्त किया है। जो अपने पन्ने के लगभग 60 मतदाता से चुनाव के अंतिम दौर तक सम्पर्क एवं संवाद स्थापित करता है। चुनाव के अंतिम दिन अपने पन्ने के सभी मतदाताओं को बूथों तक ले जाने और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए डटा रहता है। हर पन्ना प्रमुख को संगठन द्वारा अपने मतदाता सूची के पन्ने के सभी मतदाताओं तक परिवार पर्ची पहुंचाने और वोट डलवाने की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

इसके अलावा हर पन्ना प्रमुख को संगठन द्वारा अपने मतदाता सूची के पन्ने के सभी मतदाताओं तक परिवार पर्ची पहुंचाने और वोट डलवाने की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। पन्ना प्रमुखों में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम

   

सम्बंधित खबर