संदेशखाली के शिबू हाजरा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का दूसरा मामला

कोलकाता, 21 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल नेता शिवप्रसाद हाजरा उर्फ शिबू के खिलाफ एक और बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई है। बुधवार को बशीरहाट महकमा अदालत में शिकायतकर्ता का गुप्त बयान लिया गया। इससे पहले उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस बार कोर्ट में दूसरी शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह नई शिकायत शिबू समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।

शिबू हाजरा संदेशखाली-2 ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष थे। उसे पिछले शनिवार को न्याजात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय महिलाओं ने उस पर सालों तक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर