हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत

झुंझुनू, 22 फ़रवरी (हि.स.)। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला झुंझुनू जिले के धनूरी थाना क्षेत्र के बाजला गांव का है। मृतक देवकरण सिंह (51) पुत्र रामेश्वर गुरुवार सुबह 6 बजे अपने खेत में पाईप लाइन पलट रहा था। इस दौरान बिजली के तारों से पाइप के छू जाने से उनमें करंट दौड़ गया। काफी देर तक देवकरण घर नहीं आया तो परिजनों ने फोन किया। कॉल रिसीव नहीं हुआ तो खेत में गए तो वह अचेत मिला। उसके बाद परिजन देवकरण को झुंझुनू के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को बीडीके अस्पताल लेकर आए।

पूर्व सरपंच मूलसिंह बाजला ने बताया कि देवकरण सिंह सुबह अपने खेत में लाइन बदल रहा था। इस दौरान 11 केवी की हाइटेंशन लाइन से पाइप टच होने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हाइटेंशन लाइन खेत से 12 से 15 फीट ऊंची है। कई बार शिकायत कर चुके है। अब तक कोई सुनवाई नही हुई। मृतक के लड़के नवीन ने बताया कि बार बार कहने पर उंची लाइन नही की। 11 केवी लाइन खेत के उपर से गुजर रही है। तार 10 से 15 फिट की उंचाई पर है। कई बार अधिकारियां को अवगत करा चुके है। फिर कोई सुनवाई नही हुई।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर 2023 को भी इसी गांव नजदीक फ्रांस का बास में इसी लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वही करीब 12 दिन पहले भी बिसाऊ थाना क्षेत्र के हमीरवास गांव में इसी तरह से एक इंजीनियर स्टूडेंट मौत हो गई थी। 22 दिसंबर को उदयपुरवाटी में मकान के पास से गुजर रहे बिजली तारों के छू जाने से 13 साल की मासूम की मौत हो गई थी। जुलाई में ऊबली का बालाजी में खेत में पोल की ताण में करंट आने से बालक झुलस गया था। उसका हाथ काटना पड़ा था। पिछले साल शहर के मुस्लिम स्कूल के पास खुले तारों के छू जाने से एक युवक ट्रांसफार्मर पर गिर गया था। झुलसने युवक की मौत हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ रमेश सर्राफ/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर