जबलपुर : मध्य प्रदेश के 200 से अधिक वेयरहाउस ब्लैक लिस्ट

जबलपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन द्वारा 200 से अधिक वेयरहाउस को ब्लैक लिस्टेड किया है। इसमें जबलपुर के 38 से अधिक वेयरहाउस शामिल हैं। यह वेयरहाउस मनमानी कर जानबूझकर अनाज खराब करने एवं उचित व्यवस्था न करने को लेकर चर्चा में रहे। इन वेयरहाउस में गोदाम पर उपार्जन केंद्र खोलने और भंडारण करने पर लोग लगाई गई है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि भारतीय खाद्य निगम को इन वेयरहाउस संचालकों ने पूर्व में बाधा उत्पन्न की थी| ज्ञात हो की गेहूं के भंडारण करते समय प्रदेश के कई वेयरहाउस ने सहयोग नहीं किया था और समय पर वेयरहाउस नहीं खुला जिसके कारण गेहूं खराब हुआ था। इसके साथ ही कई वेयरहाउस तक तो पहुंच मार्ग भी ढंग का नहीं था। इसके साथ ही उसमें रखे हुए अनाज का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं किया गया ना ही उसमें कीटनाशक की व्यवस्था थी कई बार बोला गया लेकिन वेयरहाउस संचालकों ने सहयोग नहीं किया| इं सा कारणों से खराब हुए खाद्यान्न का वित्तीय भार राज्य सरकार के ऊपर आया।

जबलपुर के इंन वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट किया गया है.. उनमें स्पर्श वेयरहाउस, मयंक वेयरहाउस, राधा वेयरहाउस, श्री सांवरिया जी एग्रो, शिवहरे वेयरहाउस, किसान वेयरहाउस, रुद्राक्ष वेयरहाउस, म लॉजिस्टिक्स, मां शारदा वेयरहाउस, कृषक वेयरहाउस, सीता सरोवर गोदाम, एस वेयरहाउस, हार्दिक वेयरहाउस, विवेक अवस्थी वेयरहाउस, ठाकुर वेयरहाउस, बरेला गणपति वेयरहाउस, विवेक वेयरहाउस, सरिता स्टोरेज पाटन, कृषक वेयरहाउस बरेला, गोविंद सुधा वेयरहाउस, फैसल वेयरहाउस, मां शारदा वेयरहाउस बरेला, आदी हैं |

हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक

   

सम्बंधित खबर