पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने कम्युनिटी हॉल की स्लैब डालने का कार्य शुरू करवाया

आर एस पुरा-जम्मू साउथ विधानसभा क्षेत्र के गंग्याल में स्थित रामलीला ग्राउंड में डोगरा सेवा संभाल ट्रस्ट (पंजीकृत) के कम्युनिटी हॉल की दूसरी मंजिल की स्लैब डालने का कार्य शुरू किया गया। इस स्लैब के निर्माण कार्य का शुभारंभ जम्मू के पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने किया। यह विकास कार्य जम्मू नगर निगम की देखरेख में किया जाएगा। इस अवसर पर बलोरिया ने कहा कि इस कम्युनिटी हॉल की दूसरी स्लैब के निर्माण से आसपास व अन्य क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ होगा लोग अपने छोटे बड़े समारोह यहां पर कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए एक राशि निर्धारित की गई है लेकिन जरूरत पड़ने पर कम्युनिटी हॉल के काम को पूरा करने के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बलोरिया ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्यों ने तीसरी मंजिल में बच्चों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी को खोलने की मांग को उनके समक्ष रखा है। उन्होंने डोगरा सेवा संभल ट्रस्ट के सदस्यों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डोगरा सेवा संभाल ट्रस्ट द्वारा लाइब्रेरी खोलने की मांग शिक्षा के क्षेत्र में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा क्षेत्र में लाइब्रेरी खुलने से बच्चे किसी गलत संगत में नहीं जाएंगे और उनका लगाव किताबों की तरफ होगा। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी होने पर बच्चों का लगाव मोबाइल को छोड़कर किताबों की तरह लगेगा जिससे वे पढ़ाई करने में ज्यादा सक्षम होंगे। बलोरिया ने कहा कि डोगरा सेवा संभाल ट्रस्ट समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के लोगों के सामने आ रही समस्याओं के निवारण की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लाइब्रेरी के निर्माण में जो भी ट्रस्ट मांग उनके समक्ष रखेगा वे सहयोग देने के लिए तैयार है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूरन वर्मा, रविदास मंदिर के कमेटी अध्यक्ष रमेश संग्राल, सेक्टर 4 गंग्याल मंदिर अध्यक्ष अशोक पंडिता, गंग्याल सेक्टर 6 मंदिर एवं ज्वाला जी कॉलोनी अध्यक्ष एम के रैना, मॉर्निंग वॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार, डॉ कुलदीप गुप्ता, नितिन बलोरिया, पंजाब सिंह, अजीत भड़वल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर