संशोधित : बस में छिनताई करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया छिनताईबाज

हुगली, 23 फरवरी (हि.स.)। हुगली जिले के आरामाबग के कालीपुर इलाके में यात्रियों से भरी एक बस में छिनताई करने के दौरान यात्रियों ने छिनताईबाज को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी सामूहिक पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आरामबाग से एक महिला को जाने वाली बस में चढ़ी। इसके बाद एक छीनताईबाज ने महिला का बैग छीन लिया और कालीपुर में उतर गया। कालीपुर में स्थानीय लोगों ने देखा कि वह एक बैग में से रुपए निकाल कर बैग फेंक रहा था। तभी स्थानीय लोगों को उसे पर शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी सामूहिक पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर