पश्चिम चंपारण में आग लगने से दो घर जले

बेतिया,25 फरवरी (हि.स)। साठी पंचायत अंतर्गत दुमदुमवा गांव वार्ड नंबर 15 में शनिवार की शाम अचानक आग लगने से आशानंद दास का फुसनुमा दो घर जलकर राख हो गया। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग जैसे ही लगी हवा चलने लगी और तेज आग के लपेटे ने भयावह रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पंचायत के मुखिया मीरा देवी को दी गई। मुखिया ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन को दी।

अग्निशमन गाड़ी के पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक गरीब परिवार का आशियाना जल कर राख हो गया।

मुखिया पति वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आशानंद दास मजदूरी करने बाहर गए हैं। घर में मुस्मात मां और पत्नी तथा छोटे-छोटे बच्चे हैं। जो अब वृक्ष के नीचे रहने को विवश है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी सह अपर समाहर्ता लौरिया एस प्रतीक को दे दी गई है। जो भी प्रशासनिक सुविधा होगी प्रशासन से मुहैया करने का प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अमनुल हक़ /चंदा

   

सम्बंधित खबर