डानकुनी में बंद फैक्ट्री की तालाब भरने का आरोप

डानकुनी में बंद फैक्ट्री की तालाब भरने का आरोपडानकुनी में बंद फैक्ट्री की तालाब भरने का आरोपडानकुनी में बंद फैक्ट्री की तालाब भरने का आरोप

हुगली, 26 फरवरी (हि.स.)। हुगली जिले के डानकुनी एक निर्माण कंपनी पर पर्यावरण कानूनों की अनदेखी कर एक तालाब को भरने का आरोप लगा है। डानकुनी नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 में दक्षिण सुभाषपल्ली में दुर्गापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मुगला मौजा की जमीन की प्रकृति बदलने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने प्रशासन से शिकायत की है। जिलाधिकारी, भूमि एवं भू-राजस्व विभाग, डानकुनी नगरपालिका और डानकुनी थाने में भाजपा की ओर से शिकायत की गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्गापुर रोड के पास डानकुनी नगर पालिका के पास एक बंद निजी फैक्ट्री है। निर्माण कंपनी ने फैक्ट्री की उस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन निर्माण के दौरान, एक बहुत पुराने जलाशय को खत्म किया जा रहा है, चंडीतला विधानसभा के भाजपा संयोजक सुकांत माझी ने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं की मदद से तालाब को भरा जा रहा है। जबकि इस तालाब का उपयोग स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से किया जाता था। बच्चे तैराकी करते थे। तालाब को भर देने से पर्यावरण का नुकसान होगा। जल निकासी व्यवस्था अवरुद्ध हो जायेगी।

सुकांत माझी ने सोमवार को हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि जलाशय भरने का काम कई दिनों से चल रहा है। भू-माफिया और कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों ने कुछ लोगों को प्रभावित कर वैकल्पिक सड़क और नाली बनाने का वादा किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे अवैध रूप से जलाशय को भर देंगे। मैंने स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया है। जरूरत पड़ी तो मैं कोर्ट जाऊंगा। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर