मुम्बई सेट्रल-हिसार-मुम्बई सेट्रल दुरंतो एक्सप्रेस का रींगस स्टेशन पर ठहराव

जयपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेट्रल-हिसार-मुम्बई सेट्रल दुरंतो एक्सप्रेस रेलसेवा का रींगस स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पशिचम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12240, हिसार -मुम्बई सेट्रल दुरंतो एक्सप्रेस रेल सेवा 29 फरवरी से रींगस स्टेशन पर 3.20 बजे आगमन व 3.23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेट्रल-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस रेल सेवा चार मार्च से रींगस स्टेशन पर 2.35 बजे आगमन व 2.38 बजे प्रस्थान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर