राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान

कोलकाता, 01 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के मौके पर गैर सरकारी संगठन सैल्यूट तिरंगा की ओर से कुछ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संगठन के उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष पंकज सिंघानिया के नेतृत्व में सोमवार को 'डाक्टर सम्मान समारोह' आयोजित किया गया जिसमे बड़ाबाजार स्थित श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

सिंघानिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि डाक्टर भगवान का दूसरा रूप ही होता है जो रोगी को निरोग कर पुनः जीवन दान देता है। वरिष्ठ समाजसेवी महावीर बजाज, भानु प्रकाश मिश्र, कमल सोनकर एवं यशवंत सिंह ने डाक्टरों द्वारा की जा रही चिकित्सा सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं संस्था की ओर से आभार प्रकट किया। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष जैन, मनजिंदर कौर, प्रकाश किल्ला, सुरेन्द्र पाल सिंह, मनीष खंडेलवाल सहित सैल्यूट तिरंगा के अन्य सदस्यों ने डाक्टरों को अंगवस्त्र पहनाकर 'श्री रामचरित मानस' की प्रति भेंट की। हिन्दुस्थान समाचार/ मधुप

   

सम्बंधित खबर