बांस बागान में मिला युवक का शव, दो गिरफ्तार

नैहाटी, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी के दोगाछिया इलाके में बुधवार को एक बांस बागान से एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत युवक का नाम सुब्रत हलदर (25) था। पुलिस ने बुधवार को बांस के बगीचे से उसका शव बरामद किया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि सुब्रत का एक स्थानीय गृहिणी के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया था और इसी के चलते उस गृहिणी के परिवार के लोगों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गृहिणी के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने कल रात सुब्रत को मोमोज खाने के लिए बुलाया था। पुलिस को शक है कि महिला के पति और देवर ने गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की बड़ी बहन अंजना दास ने कहा, ''मैंने कल रात में अपने भाई को फोन किया था। वह मोमो ले कर गया था। उन्होंने उसे मार डाला। मैं चाहती हूं कि उस महिला को फांसी हो। महिला का उसके देवर के साथ रिश्ता था। उन्होंने भाई को मार डाला।” हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर