भोपाल: इंदौर की पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी भाजपा में शामिल

भोपाल, 13 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को इंदौर की पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई। इससे पहले इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागेंद्र सिंह चौहान,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने जया तिवारी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। तिवारी इंदौर में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं और काफी समय से महिला कांग्रेस में सक्रिय थीं। इस अवसर पर जया तिवारी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण जब कांग्रेस ने ठुकराया तो मुझे बहुत बुरा लगा, इसलिए मैने कांग्रेस छोड़ दी है। अब भाजपा में आकर राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करूंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर