सड़क हादसे में चार व्यक्ति घायल

गोलपाड़ा (असम), 14 मार्च (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के रंगजुली में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर हुए दुखद सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। रंगजुली दोसीमार में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर एक ट्रक और टाटा एसीई वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर के के चलते चार लोग घायल हो गये।

तामुल लेकर रंगजुली की ओर जा रहे एसीई वाहन (एएस-01क्यूसी-1886) और सामने से आ रहे ट्रक (डब्ल्यूबी-29ए-8457) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। नतीजतन, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टाटा एसीई वाहन का चालक औऱ खलासी वाहन के केबिन में फंस गये। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ट्रक का चालक और खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केबिन काटकर घायल चालक, खलासी को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए रंगजुली अस्पताल भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर