सड़क दुर्घटना में तीन घायल

ग्वालपाड़ा (असम), 27 मई (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के कृष्णाई इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस में सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर कार (एएस-01बीएल-8667) और ई-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा का चालक, एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर