पेड़ पर लटका मिला अज्ञात का शव

हरिद्वार,14 मार्च (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह नहर किनारे एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह डायल 112 पर किसी संजय गुप्ता नाम के व्यक्ति ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को एक शव के नहर किनारे लगे पेड़ पर लटका होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने मृतक के बारे में आसपास लोगों से जानकारी ली, किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सुनील

   

सम्बंधित खबर