हरित क्रांति की सफलता से किसान होंगे समृद्ध:कुमार प्रियरंजन

नवादा, 14 मार्च(हि .स.)। नवादा जिले के पकरीबरावां में न्यू प्रगति फाउंडेशन नवादा के अध्यक्ष कुमार प्रियरंजन तथा उपाध्यक्ष बब्लू कुमार के सौजन्य तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के प्रायोजन से गुरुवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया, जिसमें सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के पहुंचे वैज्ञानिकों ने पर्यावरण अनुकूल जलवायु परिवर्तन बुद्धिमता खेती विषयक सेमिनार में अपना विचार रखते हुए किसानों को समयानुकुल फसल लगाने का भी आह्वान किया है।

न्यू प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार प्रियरंजन ने विषय परिवेश कराते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहे हैं, जिस कारण परम्परागत खेती में व्यवधान पैदा हो रह है। इसके लिए अब जरूरी है कि जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसलों को लगाया जाय। तभी किसान समृद्ध हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि हरित क्रांति की सफलता से ही किसानों की समृद्धि संभव है,जिसके लिए जागरूकता की जरूरत है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्न्द्र सोखोदेवरा के वैज्ञानिक विषय वस्तु विशेषज्ञ डा. धन्नजय कुमार ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन के अनुसार किसानों को फसल उगाने का निर्णय लेना है। तभी उसकी समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि परम्परागत खेती से किसान समृद्ध नहीं हो सकते हैं।

पकरीबरावां प्रखंड के कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने जलवायू परिवर्तन के अनुसार किसान विकास की संभावनाओं को देखते हुए खेती की जानकारी किसानों को देने का निर्णय लिया है, जिसे किसी भी कीमत पर उसके पास तक पहुंचाना जरूरी है। किसानों ने कार्यशाला में खेती के सम्बन्ध में कई सवाल करते हुए जानकारियां प्राप्त की।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर