अलवर जिला प्रमुख छील्लर ने किया भाजपा प्रत्याशी यादव का स्वागत, कांग्रेस में हलचल

अलवरअलवर

अलवर,14 मार्च(हि.स.)। अलवर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव का गुरुवार को ज़िला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने स्वागत किया। यादव और छिल्लर की मुलाकात बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के आवास पर हुई। इसके बाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की। इसके बाद से अलवर की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है।

छील्लर का कहना है कि अभी नेता और समाज के लोगों से बातचीत चल रही है। सभी के फैसले से फैसला लिया जाएगा। जो भी होगा सभी के सामने होगा। जल्दी प्रेस कांफ्रेंस कर सूचना दी जाएगी। हालांकि यह साफ है कि वह आजकल में पार्टी ज्वाइन कर लेंगे। उनके साथ बहरोड़ नगर परिषद चेयरमैन सीताराम यादव, नगर पालिका चेयरमैन पूजा निभोरिया, नगर पालिका मुड़ावर चेयरमैन गरीमा सोनू भारद्वाज, बहरोड़ पंचायत प्रधान बस्तीराम यादव, कर्ण सिंह चौधरी ज़िला कॉग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष,सविता मनोज पूर्व प्रधान निमराना, डॉ.अंजली यादव, विजय यादव किसान नेता, रविकान्त शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष,कमल यादव ज़िला उपाध्यक्ष ने मिलकर स्वागत किया और भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया /ईश्वर

   

सम्बंधित खबर