शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पदयात्रा के समर्थन में महिलाओं ने निकाली पदयात्रा

वाराणसी,14 मार्च (हि.स.)। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सररस्वती के पदयात्रा के समर्थन में गुरुवार को यहां महिलाओं ने शंकराचार्य घाट से नमोघाट स्थित गोवर्धन मंदिर तक पदयात्रा की। पदयात्रा का नेतृत्व साध्वी पूर्णाम्बा ने किया। पदयात्रा में शामिल महिलाओं और बटुकों ने सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व गोकशी बंद कराने की एक स्वर से मांग की। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए प्रारम्भ गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वृंदावन से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे हैं। शंकराचार्य महाराज के पदयात्रा के समर्थन में संपूर्ण राष्ट्र में सनातनधर्मी पदयात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आहूत कर रहे हैं । उसी क्रम में यहां आध्यात्मिक उत्थान मंडल की मातृ शक्ति व जगदगुरुकुलम के वैदिक विद्यार्थियों ने पदयात्रा की। इसमें साध्वी शारदाम्बा,ब्रह्मचारी परमात्मानंद,ओमप्रकाश पाण्डेय,रमेश पाण्डेय,आर्यन सुमन पाण्डेय,शिवाकांत मिश्रा,विजया तिवारी,चांदनी चौबे और ममता मिश्रा आदि शामिल रही।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/सियाराम

   

सम्बंधित खबर