महिला के साथ चेन स्नैचिंग

मुंबई,14 मार्च (हि.स.)।नालासोपारा के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 52 वर्षीय महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। इस संबंध तुलिंज पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ 392 के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना में जुट गयी है।मिली जानकारी के अनुसार,जाबा दिनेश खंडु (52),नागिनदास पाडा,नालासोपारा पूर्व में रहती है।बताया गया है कि,जाबा 13 मार्च को दिन दहाड़े शाम 4 बजे के आसपास बाबानगर,सिल्वर ओके पान पट्टी,नागिनदास पाडा,नालासोपारा पूर्व में बैठी थी।तभी,एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात अभियुक्त जाबा के गले से जबरन चेन छीनकर फरार हो गया।महिला ने उपरोक्त घटना की जानकारी तुलिंज थाने में दी। महिला ने अपनी शिकायत में बताई कि अज्ञात अभियुक्त ने एक सोने की चेन 9 ग्राम वजन व 1 ग्राम सोने की पैंडल कुलमि लाकर 55,000 रुपये का माल लेकर गया है। तुलिंज पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ उपरोक्त धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर