गणपति पूजन से शुरू हुई रामनवमी महोत्सव की तैयारियां

जोधपुर, 14 मार्च (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर गुरुवार सुबह विहिप कार्यालय भारत माता मंदिर में प्रान्त अध्यक्ष डॉ. राम गोयल के नेतृत्व व क्षेत्रीय समरसता प्रमुख प्रचारक ईश्वरलाल के सानिध्य में गणपति पूजन कर कार्यो का शुभारंभ किया गया।

गणपति पूजन कार्यक्रम पंडित राजेश दवे व पण्डित जितेंद्र के मंत्रोच्चार से शुरू हुए जिसमें मुख्य यजमान वरिष्ठ अधिकारी रामस्वरूप भूतड़ा, पंकज भंडारी विक्रांत अग्रवाल थे। प्रान्त सहमंत्री महेन्द्र राजपुरोहित ने बताया कि महोत्सव के तहत आयोजन समिति का जल्द ही गठन किया जाएगा जिसमें समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी को अध्यक्ष व हर वर्ग का प्रतिनिधित्व रखते हुए समिति में जोड़ा जाएगा। समिति इस पूरे महोत्सव का आयोजन करेगी। महानगर पालक महेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष के रामोत्सव में विहिप हर समाज के लोगों तक सम्पर्क कर सबकी सहभागिता हो ऐसा सुनिश्चित करेगी। महोत्सव से पूर्व संतों के सानिध्य में हर एक क्षेत्र, मोहल्ले, बस्ती में छोटी-छोटी धर्म सभा कर रामोत्सव से जोडऩे का आह्वान करते हुए रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में विहिप के मानाराम विश्नोइ, विक्रम परिहार, संगठन मंत्री विष्णु गौतम, अध्यक्ष प्रदीप सांखला, विजयसिंह परिहार, सुरेंद्र प्रजापत, तरुण सोतवाल, जितेन्द्र शर्मा, रेवतसिंह राजपुरोहित, नारायण खत्री, रोहित चितारा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर